
सार
धर्मेंद्र सिंह लोधी | टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गुखरई हार क्षेत्र में दबिश देकर कच्ची महुआ शराब तैयार करने के लिए रखा गया लहन मौके पर ही नष्ट किया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
विस्तार
बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। बल्देवगढ़ थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गुखरई हार क्षेत्र में दबिश दी, जहां कच्ची महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लहन मिला।
पुलिस टीम ने मौके पर ही लहन को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े लोगों के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगतराम, आरक्षक केशव, आरक्षक राजीव मिश्रा, आरक्षक शिव मोरे और आरक्षक चालक सौरभ मिश्रा सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। गुखरई हार में की गई कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा बताया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े – दुबई में CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया MP आने का न्योता, बोले- सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी
- baldeogarh-police-illegal-mahua-liquor-lahan-destroyed-gukhrai-haar









