MP Human Rights Commission: मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे CM मोहन यादव, जनजातीय अधिकारों पर हुआ मंथन

सार

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानव अधिकारों के संरक्षण और सरकारी योजनाओं की उन तक पहुंच को लेकर चर्चा की गई।

विस्तार

भोपाल में रविवार को मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग का 32वां स्थापना दिवस मनाया गया। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस वर्ष स्थापना दिवस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘अनुसूचित जनजाति वर्ग के मानव अधिकारों का संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच’ रखा गया। कार्यक्रम में इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि जनजातीय वर्ग के मानव अधिकारों का प्रभावी संरक्षण कैसे सुनिश्चित किया जाए और सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक किस तरह बेहतर तरीके से पहुंचाया जाए। जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मिशन कर्मयोगी के तहत साधना सप्ताह में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनजातीय कार्य विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की ओर से प्रकाशित विषय आधारित स्मारिका और बहुउपयोगी डायरी का विमोचन भी किया गया। स्मारिका में जनजातीय वर्ग के मानव अधिकारों के संरक्षण-संवर्धन और सरकारी योजनाओं की पहुंच से जुड़े आलेख और जानकारी शामिल की गई है।

समारोह में मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बामरा, आयुक्त तरुण राठी सहित मानव अधिकार आयोग और जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभागीय हितग्राहियों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

यह भी पढ़े: BRICS Summit Day 2: नई दिल्ली घोषणा के बाद ग्लोबल ग्रोथ पर मंथन, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चला सकते

  • mp-human-rights-commission-32nd-foundation-day-cm-mohan-yadav-bhopal
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना