
राजकुमार शर्मा | झांसी में गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर गणपति प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना और आरती की गई। डॉ. संदीप सरावगी ने कई पंडालों में पहुंचकर आरती की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
झांसी। गणेश उत्सव के अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय, माहौर कॉलोनी और ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में आयोजित गणेश आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।
स्वदेश कार्यालय और माहौर कॉलोनी में हुआ आयोजन
स्वदेश समाचार पत्र कार्यालय में आयोजित गणेश आरती में संपादक प्रमोद पचौरी, वरिष्ठ पत्रकार महेश पटेरिया, मैनेजर अरुण, पत्रकार अनंजय नेपाली, भानु साहू, विश्व सिंधु परिषद के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह और राजेश नरवरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं माहौर कॉलोनी में अक्षय जन सेवा समिति और आर्यन मेकअप मंत्रा के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। यहां आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति अध्यक्ष सविता पचौरी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में भरत कुशवाहा, संजीव विश्वकर्मा, हेमंत कुशवाहा, रिंकी, बबली, सचिन कुशवाहा, नेन्सी कुशवाहा, प्रथम, मोहिनी पाल, सिया, कमलेश, रितिका और राहुल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े: सुबह का अखबार या 30 सेकंड की रील? Gen Z बदल रही है खबरों की दुनिया
ईसाई टोला में भी हुई गणपति की आरती
ईसाई टोला स्थित मनोज मैरिज गार्डन में बप्पा मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा की भी विधि-विधान से आरती की गई। कार्यक्रम में वंश महाराज जी, अध्यक्ष हर्ष गोस्वामी, कमेटी अध्यक्ष अभय ठाकुर, सोनू वर्मा, आशीष, मयंक, निखिल, अनंत, बंटी गौतम, संतोष गौतम, ठाकुर सोनू और मनोज सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है। उनके अनुसार गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ समाज को जोड़ने का भी अवसर है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान गणेश की आराधना के साथ जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहयोग के लिए आगे आने की अपील की।
तीनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
- jhansi-ganesh-utsav-dr-sandeep-aarti








