मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद, 90 वर्षीय महिला के अंतिम संस्कार पर लगी रोक

पलेरा के काशीपुरा गांव में मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद के चलते 90 वर्षीय लाड़ कुअर अहिरवार के अंतिम संस्कार को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची।

दित्यपाल राजपूत | पलेरा। पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में सोमवार को मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद सामने आया। 90 वर्षीय लाड़ कुअर अहिरवार के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को मुक्तिधाम लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने जमीन को निजी बताते हुए अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।

40-50 वर्षों से अंतिम संस्कार का दावा

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान को लेकर विवाद हुआ है, वहां पिछले 40 से 50 वर्षों से गांव में अंतिम संस्कार किए जाते रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जमीन पर निजी स्वामित्व का दावा किए जाने की बात सामने आई है।

विवाद बढ़ने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

पुलिस-प्रशासन मौके पर, अभिलेखों की जांच

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रीति भार्गव और तहसीलदार पलक जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

प्रशासन की ओर से जमीन से संबंधित राजस्व अभिलेखों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि संबंधित भूमि का वास्तविक दर्जा क्या है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जमीन के स्वामित्व और मुक्तिधाम के उपयोग को लेकर अंतिम स्थिति राजस्व रिकॉर्ड की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े: Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री, सरकार से मदद की अपील

 
  • palera-kashipura-muktidham-land-dispute
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना