गुना पुलिस का वार्षिक निरीक्षण, DIG ने परेड का लिया जायजा; तीन हाईटेक एप लॉन्च

मोहित सोनी|गुना। ग्वालियर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. आसित यादव ने गुना पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली, जवानों की सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

लाल परेड मैदान में परेड का निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत लाल परेड मैदान में पुलिस परेड के निरीक्षण से हुई। DIG डॉ. आसित यादव ने परेड का जायजा लिया और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं कमियां मिलने पर संबंधित जवानों को सुधार के निर्देश दिए गए।

इसके बाद पुलिस जिम और कैंटीन का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध वेलफेयर सुविधाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।

गुना पुलिस में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा

पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से DIG ने तीन नए एप्लीकेशन ई-प्रबंध, कवच और क्वार्टर मैनेजमेंट का शुभारंभ किया।

ई-प्रबंध के माध्यम से पुलिसकर्मियों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने और उनके कार्य का मूल्यांकन कर ग्रेड देने की व्यवस्था की जाएगी। कवच एप से जिले में पुलिस पेट्रोलिंग और गश्त की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं क्वार्टर मैनेजमेंट के जरिए पुलिस आवासों के आवंटन की प्रक्रिया को डिजिटल किया जाएगा।

यह भी पढ़े:  MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और थाना सम्मानित

‘कॉप ऑफ द मंथ’ योजना के तहत सउनि मेहरबान सिंह रघुवंशी को सम्मानित किया गया। वहीं ‘उत्कृष्ट थाना’ के रूप में मधुसूदनगढ़ थाने का चयन किया गया। इसके लिए थाना प्रभारी गोपाल चौबे को पुरस्कार दिया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान DIG ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद राघौगढ़ के ITI मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ, जहां आमजन की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया गया।

DIG ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता के साथ SP कार्यालय, कैंट थाना और राघौगढ़ थाने का भी निरीक्षण किया।

  • guna-police-annual-inspection-dig-three-apps-launch
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप