तलाम पुलिस लाइन में 10 दिवसीय समर कैंप शुरू, बच्चों को मिल रहा खेल और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण

रतलाम| पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास और ग्रीष्मकालीन अवकाश को रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन रतलाम में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने किया।

समर कैंप 12 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस परिवार के बच्चों के लिए क्रिकेट, योग, ड्राइंग, जुंबा, सिंगिंग सहित कई खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कैंप में प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिभा और रुचि को निखारने का प्रयास किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. स्वर्णा सरस्वती, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, यातायात डीएसपी आनंद सोनी, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, सूबेदार मोनिका चौहान, सूबेदार अनोखीलाल परमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण और बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट: नेहरू खान

यह भी पढ़े: NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक का सीहोर कनेक्शन, आरोपी शुभम निकला सत्यसाई यूनिवर्सिटी का छात्र; नासिक से गिरफ्तार

  • A 10-day summer camp begins at Talam Police Lines providing training in sports and creative activities to children
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

मैहर में तिरंगा यात्रा ने भरा देशभक्ति का रंग, भारत माता की जय के नारों से गूंजा शहर

मैहर/ देवेश शर्मा: मैहर में हर घर तिरंगा अभियान…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

मध्य प्रदेश में ₹1,200 करोड़ निवेश की तैयारी, अरविंद ग्रुप लगाएगा नई इकाइयां

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी