व्यापार मंडल की पहल सफल, अब अमेठी के रामलीला मैदान में मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों को राहत

अमेठी: गैस सिलेंडर वितरण को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान चल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। व्यापार मंडल के प्रयासों के बाद अब कस्बे के लोगों को गैस सिलेंडर अमेठी के रामलीला मैदान में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को 26 किलोमीटर दूर रामगंज जाने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा।

करीब एक माह पहले प्रकाश गैस एजेंसी को अनियमितताओं के आरोप में जिला प्रशासन ने बंद करा दिया था। एजेंसी बंद होने के बाद क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं के सामने घरेलू गैस सिलेंडर लेने की समस्या खड़ी हो गई। शुरुआत में अस्थायी व्यवस्था के तहत कस्बे से लगभग 2 किलोमीटर दूर देव मैरिज लॉन में सिलेंडर वितरण किया गया, लेकिन वहां भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण बाद में वितरण केंद्र बदल दिया गया।

ये भी पढ़े – पीलीभीत में नहर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इसके बाद उपभोक्ताओं को 12 किलोमीटर दूर संग्रामपुर और 26 किलोमीटर दूर रामगंज जाकर सिलेंडर लेना पड़ रहा था। लंबी दूरी और अतिरिक्त खर्च से लोग परेशान थे। आम जनता की समस्या को देखते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अमेठी कस्बे में ही सिलेंडर वितरण केंद्र शुरू कराने की मांग की थी। व्यापार मंडल की मांग पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब रामलीला मैदान में गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था कर दी है।व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि प्रशासन ने जनता की परेशानी को समझा और उनकी मांग पूरी की है। अब लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए रामगंज नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि अमेठी के रामलीला मैदान में ही सिलेंडर मिल जाएगा।

ये भी पढ़े – बिजनौर में गौवध का फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

  • amethi-gas-cylinder-distribution-now-at-ramlila-ground-traders-effort-brings-relief
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पीलीभीत में नहर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

    पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नहर में तेंदुए…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर