
पश्चिम बंगाल/आदित्य शंकर तिवारी: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने गंगासागर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
गंगासागर में गंगा और सागर के संगम स्थल पर दर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अद्भुत अनुभव कराता है। उन्होंने माँ गंगा से देशवासियों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।
इसके साथ ही उनके दौरे को चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरे चरण के मतदान से पहले उनकी यह यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने और मतदाताओं तक संदेश पहुंचाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खास मुलाकात, सीएम धामी ने हेमा मालिनी को दिया ‘हाउस ऑफ हिमालय’ का तोहफा
- amit-shah-visits-bengalahead of second phase of elections, performs puja at Gangasagar










