
भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: हिंदी भवन भोपाल में आज आयोजित एक विशेश कार्यक्रम में पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत का सम्मान किया गया।
गरिमामयी उपस्थिती में हुआ सम्मान
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ,पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा व अनेक प्रतिष्ठित हिंदी साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई।
प्रेरणादायी व्यक्तित्व का सम्मान
पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत को उनके बहुआयामी व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें एक राष्ट्रवादी लेखक, चिंतक और विचारक के रुप में जाना जाता है, जिनका लेखन समाज और विशेश रुप से युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक माना जाता है।
- bhopal-hindi-bhavan-padma-shree-kailash-chandra-pant-felicitation










