बड़वानी जुलवानिया: पेट्रोल पंप पर भीड़ के बीच युवक ने पुलिस पर हमला किया

बड़वानी (जुलवानिया):  पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बीच बुधवार को जुलवानिया के एबी रोड बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पेट्रोल और डीजल भरने आए लोगों की भीड़ के बीच एक युवक ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें आरक्षक अखिलेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी। लाइन लगाने को लेकर युवक नाराज हुआ और उसने पेट्रोल टंकी का ढक्कन फेंककर आरक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले से आरक्षक के मुंह और छाती पर चोट आई, जिनका प्राथमिक उपचार जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

ये भी पढ़े – बड़वानी में नाली में मिली रंगीन मछली, दुकानदार भी हुए हैरान

घटना के बाद पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पेट्रोल पंप पर हुई इस हिंसक घटना से क्षेत्रवासियों में चिंता और आक्रोश की स्थिति देखी गई है, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोल वितरण को सुचारू बनाए रखने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल से किया गया सम्मानित

  • badwani-julwania-petrol-pump-police-attack
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार