छतरपुर: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया हनुमत यज्ञ, हनुमान जयंती पर भक्तिमय हुआ बागेश्वर धाम

छतरपुर: बागेश्वर धाम में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस खास मौके पर बालाजी का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे।प्रातःकाल षोडशोपचार पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, इसके बाद गौ दुग्ध से बालाजी का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर के प्रधान पुजारी प्रदीप महाराज ने बताया कि बालाजी को फल, फूल, मिठाइयों और छप्पन भोग अर्पित कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे उत्सव की भव्यता और बढ़ गई।

देशभर से हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर बागेश्वर धाम पहुंचे और बालाजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित रहीं। बेंगलुरु से आई श्रद्धालु नैना आहूजा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ जन्मोत्सव में शामिल होने आई हैं। यहां आकर उन्हें अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संतों की उपस्थिति में बालाजी के समक्ष श्री हनुमत यज्ञ किया। यज्ञ से पहले हनुमान जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर उन्हें छत्र लगाकर फूलों से सजाया गया। महाराज श्री ने हजारों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और सभी के मंगल की कामना की।

हनुमान जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर बागेश्वर धाम एक बार फिर आस्था, भक्ति और विश्वास का केंद्र बनकर उभरा, जहां हर भक्त ने दिव्यता का अनुभव किया।

ये भी पढ़े – छतरपुर: कलयुगी बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  • bageshwar-dham-dhirendra-krishna-shastri-hanumat-yajna-hanuman-jayanti
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना