टीकमगढ़/लिधौरा: हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ नगर, शोभायात्रा ने मोहा मन

लिधौरा: टीकमगढ़ के लिधौरा  नगर स्थित लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया. मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था. सुबह से ही यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बजरंगबली का दर्शन किया. 

हनुमान भक्तों द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकालकर पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया गया. वहीं 2 अप्रैल के शाम 4 बजे हनुमान चौराहा कमेटी द्वारा लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही और आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा नगर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था और थाना प्रभारी स्वयं शोभायात्रा के साथ मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा और प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा नगर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। अंत में शोभायात्रा का समापन लेन की कुईया हनुमानजी मंदिर प्रांगण में हुआ।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, डोडा घाट पर लिफ्टर मशीन जब्त कर मौके पर ही तोड़ी

  • lidhoura-hanuman-jayanti-celebration-procession
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना