बांदरी पुलिस की दबिश; मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बांदरी/ मनीष चौबे: सागर जिले में अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत बांदरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 11 और 12 अप्रैल को पुलिस ने दबिश देकर कुल 16 वारंटियों पर कार्रवाई की है।

लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मारपीट के एक पुराने मामले में फरार ग्राम टिगरा निवासी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने स्थायी वारंट जारी किए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमे श्रीराम यादव,अज्जा उर्फ विश्वनाथ और रामाधार यादव गिरफ्तारी वारंटों है।

इसके अलावा, बांदरी निवासी अन्य चार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट लंबित थे। जिनमें विशेष, धीरज , इमरत, सुंदर की जांच और अन्य कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान 09 अन्य वारंटियों के संबंध में भी जांच की गई। पाया गया कि इन व्यक्तियों ने पूर्व में ही न्यायालय से अपने वारंट निरस्त करा लिए थे, लेकिन थाने में इसकी सूचना नहीं दी थी। पुलिस ने संबंधितों से वैधानिक रसीदें प्राप्त कर रिकॉर्ड दुरुस्त किया।

न्यायालय में पेशी और जेल

पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी गिरफ्तार आरोपियों को वारंटियों के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार जेल वारंट प्राप्त होने पर सभी आरोपियों को उपजेल खुरई भेज दिया गया है।

पुलिस कार्यवाही में शामिल टीम

इस सफल अभियान में बांदरी थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक गणपत बुंदेला, उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम और आरक्षक महेश, लोकेंद्र, राजेंद्र एवं रामप्रसाद की मुख्य भूमिका रही।

सागर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

  • bandari-police-arrest-longtime-fugitive-assault-case
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना