ग्वालियर: टावर मेंटेनेंस के दौरान मधुमक्खियों का तांडव, फायर सूट पहनकर सुरक्षित नीचे उतरा कर्मचारी

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: ग्वालियर मै एक तकनीकी खराबी को सुधारने के लिए टॉवर पर चढ़े एक कर्मचारी को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब वहां मौजूद मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। युवक का नाम बंटी रावत है। वह टेलीकॉम कंपनी में टावर मेंटेनेंस का काम करता है। वह नियमित जांच के लिए टावर पर चढ़ा था।

मामला ग्वालियर शहर के पुरानी छावनी थाने के पास एक मोबाइल टॉवर का है, जहां 197 फीट की ऊंचाई पर कार्यरत कर्मचारी के ऊपर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। जिससे बचने के लिए वो टावर के और ऊपर चढ़ गया। कर्मचारी मोबाइल टावर पर तकनीकी खराबी सुधार के लिए चढ़ा था, कर्मचारी को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर ने फायर सूट देकर कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारा।

मधुमक्खियों के हमले से और ऊपर चढ़ा

टावर पर नियमित जांच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह टावर पर और ऊंचाई पर पहुंच गया। फिर वह नीचे उतरने में असमर्थ हो गया और वहीं फंस गया।

फायरशूट रस्सी के सहारे कर्मचारी तक पहुंचाया गया।

इस घटना के कारण कर्मचारी के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी और सूझबूझ से कर्मचारी को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

युवक के निचे उतरते ही उसका प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसमें उसकी हालत सामान्य बताई जा रही हैं।

  • gwalior-tower-maintenance-bee-attack-fire-suit-safety
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में