राजघाट नर्मदा घाट पर दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर डूबा

बड़वानी: राजघाट स्थित नर्मदा तट पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदशाह मोहल्ला निवासी अमान पुत्र रफीक मोहम्मद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमान अपने दो दोस्तों के साथ दत्त मंदिर के सामने नर्मदा नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया।

उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद घाट पर मौजूद स्थानीय लोग, नाविक और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 15–20 मिनट की मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय जानकारी के अनुसार राजघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी का जलस्तर बैकवॉटर के कारण अधिक है, जिससे दत्त मंदिर के सामने का इलाका गहरा और जोखिमपूर्ण हो जाता है।

ये भी पढ़े – बड़वानी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, 35 दिन बाद जंगल से गिरफ्तार

  • barwani-narmada-rajghat-teen-drowning-accident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना