छतरपुर राशन दुकान विवाद: संचालक पर अनाज गबन के आरोप, कलेक्टर से शिकायत

छतरपुर: जिले के ग्राम खरका में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान संचालक सुरेश पटेरिया द्वारा पिछले दो महीनों से नियमित रूप से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे गांव के गरीब और जरूरतमंद परिवार भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार जब भी वे अपने हक का राशन लेने दुकान पर जाते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है या फिर कथित तौर पर अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि संचालक उन्हें स्पष्ट रूप से यह कह देता है कि “जहां शिकायत करनी है कर दो, राशन नहीं दिया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि राशन वितरण में लंबे समय से गड़बड़ी चल रही है। कई कार्डधारकों को उनकी पूरी पात्रता के अनुसार राशन नहीं दिया जाता और हर महीने तय मात्रा से कम अनाज दिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति पिछले कई वर्षों से जारी है, जिससे गरीबों के हक का अनाज कथित रूप से बाजार में खपाया जा रहा है।

गांव के एक जागरूक ग्रामीण के अनुसार, यदि पूरे गांव के वितरण का हिसाब लगाया जाए तो हर महीने क्विंटलों अनाज की हेराफेरी का मामला सामने आ सकता है। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने अब जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित संचालक को तत्काल हटाकर किसी ईमानदार व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि गरीबों को उनका अधिकार समय पर मिल सके।

ये भी पढ़े – छतरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान की धूम: गंगा दशहरा पर राजनगर और बिजावर में निकलीं भव्य कलश यात्राएं, जल स्रोतों के संरक्षण का लिया संकल्प

  • chhatarpur-ration-shop-scam-kharka
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना