
बड़वानी: झामरिया गार्ड में सोमवार से सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट शरदचन्द्र राय भी उपस्थित रहे।
एसपी शुक्ल ने युवा आपदा मित्रों को आपदा राहत और बचाव कार्यों में जिला प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आपदा मित्रों का पंजीकरण किया गया और उन्हें मध्य प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भोपाल द्वारा प्रदत्त आई कार्ड और टी-शर्ट प्रदान की गई।
ये भी पढ़े – बड़वानी: पेयजल संकट ने बढ़ाई चिंता, विधायक ने संभाली कमान
इस कार्यक्रम में प्लाटून कमांडर मुकेश मीणा और एसडीईआरएफ टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने प्रशिक्षण के महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
यह प्रशिक्षण सेशन युवा आपदा मित्रों को संकट के समय में तत्पर और दक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस पहल से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जिले की क्षमता में वृद्धि होगी और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
- barwani-youth-disaster-mitigation-training-launch









