महिला टी20 वर्ल्ड कप में जलवा दिखाने को तैयार टीम इंडिया, स्क्वॉड का ऐलान; हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरेगी टीम

ब्रांणवाणी स्पोर्टस डेस्क:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवीं बार इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगी। यही टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी।

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून 2026 से होगा। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया गया है। बल्लेबाजी क्रम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह संभालेंगी।टीम चयन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रतिका रावल को बाहर कर अनकैप्ड खिलाड़ी नंदिनी शर्मा को मौका दिया गया है। नंदिनी ने महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मैचों में 17 विकेट लिए थे।

चोट के कारण काशवी गौतम और अमनजोत कौर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। विश्व कप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 28 मई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेलेगी। इस दौरे पर एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

भारतीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

ये भी पढ़े – IPL 2026: सातवीं हार ने तोड़ी मुंबई इंडियंस की उम्मीदें, चेन्नई से हारकर प्लेऑफ की राह लगभग बंद

  • bcci-announces-india-women-team-for-t20-world-cup-2026-harmanpreet-kaur-captain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    7 छक्के और तूफानी फिफ्टी… स्मृति मंधाना ने गोल्ड मेडल मैच में उड़ाया गर्दा, बनाए कई रिकॉर्ड

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले