
बैतूल: ऑल इंडिया कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के तहत 30 मार्च को जंतर मंतर, नई दिल्ली पर कोल पेंशनरों की मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने पेंशन संशोधन के साथ महंगाई भत्ता जोड़कर सेम रैंक-सेम पेंशन लागू करने और 18 मार्च 2020 की लोक लेखा समिति की रिपोर्ट तत्काल लागू करने की मांग उठाई है।
कोल इंडिया में करीब 6 लाख पेंशनर हैं, जिनमें से लगभग 2 लाख को 1000 रुपये प्रति माह से भी कम पेंशन मिल रही है। बैतूल जिले से 30–40 सदस्य जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना होंगे। पूरे देश के 17 राज्यों से हजारों पेंशनर इस धरने में शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन का समर्थन डीके साहू, डीआर झरबडे, अजय सिंह राजपूत, दिनेश कुमार शर्मा, शिवदयाल चौकीकर सहित बैतूल जिले के कोल पेंशनर करेंगे।
ये भी पढ़े – बैतूल: सम्राट अशोक जयंती पर भारतीय बौद्ध महासभा की मासिक बैठक संपन्न
- betul-bharatiya-bauddha-mahasabha-monthly-meeting-concludes









