बैतूश: प्रदेश स्तरीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर

बैतूल: पंचशील बुद्ध विहार में 24 मार्च को हुई बैठक में प्रदेश स्तरीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को 5 अप्रैल से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है। बैठक में प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका के प्रकाशन और अब तक हुए रजिस्ट्रेशन की स्थिति पर चर्चा की गई। अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

आयु शेषराव नागले ने सम्मेलन के लिए प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी का प्रस्ताव रखा, जिसे धनराव चंदेलकर, आयुष्मान एन के मांडवे, करण चंदेलकर, सूरज लाल मंडलेकर और हरिदास पाटिल समेत सभी प्रबुद्धजनों ने सहमति दी। रजिस्टर्ड युवक-युवतियों के आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़े – बैतूल में भाजपा किसान मोर्चा ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ, किसानों के लिए प्याउ की व्यवस्था

आयोजन समिति का गठन

आयुष्मान रामशंकर आंवलेकर ने अध्यक्ष पद के लिए आरडी पाटील का नाम प्रस्तावित किया, जिसे आयुष्मान पाटिल, आयुष्मान एन के मांडवे, आयुष्मान तुकाराम लोखंडे, मासोदकर, और नागले ने स्वीकार किया। सचिव पद के लिए प्रोफेसर सुखदेव डोंगरे ने योगेंद्र दवंडे का नाम दिया, जिसे आयुष्मान चंदेलकर, शरनकर, काशीनाथ सूर्यवंशी, और राजेंद्र मालवीय ने समर्थन दिया। सहसचिव के रूप में गीता नागले का नाम सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश भूमरकर के नाम को भी सभी ने स्वीकृति दी।

कार्यक्रम की रूपरेखा

आयुष्मान सरनेकर ने प्रत्येक सदस्य और मार्गदर्शक से सहयोग राशि लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से जानकारी साझा करने की अपील की गई।

आयुष्मान चंदेलकर ने सुझाव दिया कि रजिस्टर्ड युगलों का पूर्ण बौद्ध पद्धति से मंगल परिणय सम्मेलन में कराया जाएगा और उन्हें शासन मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। शेषराव नागले ने घरों से ऐसे आयोजनों की शुरुआत करने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को इसमें शामिल करने की अपील की।

बैठक धम्म गुरु दीपांकर भंते की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में राजेंद्र मालवीय, देवा अतुलकर, वासुदेव वानखेडे, पुष्पा पटेल, करण लाल चंदेलकर, मधुकर पाटील, हरिदास अतुलकर, अरविंद, राजू चौकीकर, धनराव चंदेलकर, डॉ सुखदेव डोंगरे, राम शंकर आवलेकर, सूरज लाल मंडलेकर, जीडी पाटिल, एनके मांडवे, हरिदास पाटिल और नरेश भूमरकर सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

  • betul-buddhist-youth-introduction-conference-preparations
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बिरसिंहपुर पाली में जावरा कलश विसर्जन के दौरान चाकू से हमला, इलाके में फैली सनसनी

    उमरिया/बिरसिंहपुर पाली: जावरा कलश विसर्जन के मौके पर एक गंभीर वारदात ने इलाके में सनसनी फैला…

    आगे पढ़ें
    रामनवमी पर बिरसिंहपुर पाली में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा

    उमरिया:  बिरसिंहपुर पाली में रामनवमी के पावन अवसर पर आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत नजारा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    ₹20,000 करोड़ MFI क्रेडिट गारंटी योजना का असर: NBFC-MFI सेक्टर को राहत या सीमित फायदा?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    बंगाल का रण और चुनाव आयोग के फैसले: क्या अधिकारियों के तबादले तय करेंगे सत्ता का भविष्य?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    राजनीति के ‘शिखर’ और जनसेवा के ‘पर्याय’: क्या अपनों की ही घेराबंदी का शिकार हो रहे हैं जननायक संजय पाठक?

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर

    ‘मुखिया’ की पसंद भी ठुकराई, ADG साहब की नज़र अब दिल्ली के दरबार पर