
बैतूल: ग्यारह दोहे रामायण समिति ने रामायण पाठ का 342वां सप्ताह पूरनलाल मालवी के निवास पर आयोजित किया। इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य अतीत पवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शाल, श्रीफल और माला से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़े – बैतूल में आंगनबाड़ी बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, शाला पूर्व शिक्षा को मिली नई पहचान
समिति के सदस्य श्याम टेकपुरे ने जानकारी दी कि यह आयोजन समिति की नियमित गतिविधियों का हिस्सा है। समारोह में शिवराज परिहार, विवेक शर्मा, पुरूषोत्तम बारस्कर, दीपक देशपांडे, राजकुमार जसूजा, दीपक राठौर, राजेश धोटे, गौरी शंकर बाथरी, घनश्याम मदान, डॉ.लखन पवार, नाथूराम ठाकरे, सतपाल मगरदे, पूरन मालवी, ब्रह्मदेव माकोड़े, राहुल झरबड़े, दिलीप सोनपुरे, सोहनलाल राठौर, दीपक देशमुख, महेश रावत, इंदल यादव, कमलेश घोडक़ी और विनोद पवार समेत अन्य सदस्यों ने अतीत पवार को बधाई दी।
ये भी पढ़े – बैतूल में मधुमक्खियों के हमले से युवक की जान पर बनी, पानी में छलांग लगाकर बचाई जान
- betul-ramayan-path-ateet-pawar









