
भिंड/रामपाल कुशवाह की रिपोर्ट: जिले की मेहगांव थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को ग्राम कैथोदा में हत्या की एक वारदात हुई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
ये भी पढ़े – 14 जुलाई से भिंड में शुरू होगा ‘दस्तक अभियान’, घर-घर जाकर बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मेहगांव थाना पुलिस लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा सहित मेहगांव थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ये भी पढ़े – भिंड में छात्रावासों का निरीक्षण करने पहुंचे आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
- bhind-mehgaon-police-arrested-rs10000-reward-murder-accused-kaithoda-case








