NH-719 की बदहाल हालत पर राष्ट्रपति के नाम गंभीर प्रतिवेदन, 6 लेन सड़क और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: भिण्ड – ग्वालियर – इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-719 की बदहाल स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रपति के नाम गंभीर प्रतिवेदन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। यह मांग हाल ही में गोहद क्षेत्र में हुए भीषण हादसे के बाद उठाई गई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हुई और 23 लोग घायल हुए थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि NH-719 लंबे समय से हादसों का कारण बन रहा है। सड़क की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग पर मवेशियों की मौजूदगी जैसी समस्याओं के चलते आए दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। हालिया हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रतिवेदन में कहा गया है कि सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए कोई भी मुआवजा उनके अपनों को वापस नहीं ला सकता। इसलिए सरकार को दुर्घटनाओं के बाद केवल राहत देने के बजाय हादसों के मूल कारणों को दूर करने के लिए स्थायी कदम उठाने चाहिए। क्षेत्रवासियों ने बताया कि NH-719 को सुरक्षित और पर्याप्त चौड़ा करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। संत समाज, सामाजिक संगठनों, युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से कई बार सड़क की समस्या उठाई गई है। अब लोगों ने मार्ग के चौड़ीकरण और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज कर दी है।

राष्ट्रपति के नाम दिए गए प्रतिवेदन में NH-719 की वर्तमान स्थिति और दुर्घटनाओं की स्वतंत्र समीक्षा कराने, दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय लागू करने, प्रस्तावित चौड़ीकरण परियोजना की स्पष्ट समयसीमा सार्वजनिक करने तथा निर्माण में देरी के कारणों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। इसके साथ ही हादसों में मृतकों और घायलों के परिवारों को मिलने वाली राहत एवं सहायता की समीक्षा करने और भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समयबद्ध स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक दल या सरकार के विरोध में नहीं है। उनका उद्देश्य केवल NH-719 को सुरक्षित बनाना और भविष्य में होने वाली जनहानि को रोकना है। प्रतिवेदन में पुखराज भटेले और गौरव राज तेजस्वी सहित सहयोगी नागरिकों ने कहा कि भिण्ड की जनता विकास चाहती है, लेकिन उससे पहले सुरक्षित जीवन चाहती है। उनका स्पष्ट संदेश है “अब और मौतें नहीं, अब सुरक्षित NH-719 चाहिए।”

ये भी पढ़े – भिण्ड: लहार में मेगा कृषि ऋण संपर्क कार्यक्रम का आयोजन

  • bhind-nh-719-road-condition-accidents-president-intervention-demand-six-lane-road
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम, भोपाल में राहत

    MP Weather: मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों…

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार