भोपाल: रक्षाबंधन पर जवानों के लिए बीजेपी महिला मोर्चा ने भेजीं राखियां, हर जिले से 2 हजार राखियों का लक्ष्य

भोपाल।आदि मिश्रा| रक्षाबंधन के अवसर पर सीमा पर तैनात देश के जवानों तक बहनों का स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने के उद्देश्य से बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से राखियां भेजने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से राखियां तैयार कर जवानों के लिए भेजीं।

कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तक राखी के साथ बहनों का स्नेह और संदेश पहुंचाया जा रहा है।

हर जिले से भेजी जाएंगी 2 हजार राखियां

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले से 2 हजार राखियां जवानों के लिए भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल से ही करीब 5 हजार राखियां सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने राखियां तैयार कर इस अभियान में सहभागिता की।

जवानों के प्रति सम्मान और स्नेह का संदेश

आयोजकों के अनुसार रक्षाबंधन पर राखियां भेजने का उद्देश्य सीमाओं पर तैनात सैनिकों को यह एहसास कराना है कि देश की बहनें और परिवार उनके साथ खड़े हैं। राखियों के माध्यम से जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और स्नेह का संदेश भेजा जा रहा है।

बाइट: हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

बाइट: अश्विनी परांजपे, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी महिला मोर्चा

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 

 

  • bhopal-bjp-mahila-morcha-rakhi-for-army-jawans
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार