भोपाल: 30-31 अगस्त को होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 300 से अधिक सदस्य होंगे शामिल

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। बैठक में केंद्रीय, जिला और संभाग स्तर के 300 से अधिक सदस्य शामिल होंगे।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले हेमंत खंडेलवाल

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इसका निर्णय मुख्यमंत्री केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार एक न एक दिन जरूर होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की बैठकों को नियमित संगठनात्मक प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े विषयों पर समय-समय पर बैठकें होती रहती हैं और कार्यसमिति की बैठक भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है।

कृष्ण जन्माष्टमी पर कांग्रेस पर निशाना

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खंडेलवाल ने देश की परंपराओं और संस्कृति के अनुरूप पर्व मनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और पार्टी की विचारधारा को लेकर सवाल उठाए।

Gen Z को पार्टी से जोड़ने पर जोर

बीजेपी में Gen Z और युवा वर्ग को जोड़ने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं से लगातार संवाद किया जाएगा। उनके सुझावों और विचारों को समझने के बाद पार्टी स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

बाइट: हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 
  • bhopal-bjp-state-working-committee-meeting-hemant-khandelwal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार