भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बनाई मानव श्रृंखला

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में जूनियर डॉक्टरों ने स्टायपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष जूनियर चिकित्सक रविंद्र भवन के सामने एकत्र हुए और रैली निकालते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पहुंचे। यहां उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

कम स्टायपेंड मिलने का लगाया आरोप

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल शिक्षा के दौरान प्रवेश के लिए भारी शुल्क लिया जाता है, लेकिन लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त स्टायपेंड नहीं दिया जाता। उन्होंने स्टायपेंड बढ़ाने की मांग दोहराते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।

पहले भी सौंप चुके हैं ज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों के अनुसार, वे अपनी मांगों को लेकर पहले भी मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।

पुलिस रही तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए पॉलिटेक्निक चौराहे पर पुलिस का पर्याप्त बल तैनात किया गया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प

 

  • bhopal-junior-doctors-protest-demand-higher-stipend-human-chain-demonstration
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

डबरा सिविल अस्पताल पहुंचीं एसडीएम जूही गर्ग, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

डबरा।भरत रावत| डबरा सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप