भोपाल; निगम-मंडल के 63 नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की आज ट्रेनिंग, सीएम मोहन यादव बताएंगे अधिकार और वित्तीय प्रबंधन के नियम

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: मध्यप्रदेश में हाल ही में नियुक्त निगम, मंडल, बोर्ड, प्राधिकरण और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के लिए आज सोमवार को भाजपा की तरफ से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त इन पदाधिकारियों की ट्रेनिंग भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न विषयों पर प्रजेंटेशन देंगे। इस कार्यक्रम में कुल 63 नवनियुक्त गैर-सरकारी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। ट्रेनिंग दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर 18 विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। ये अधिकारी निगम-मंडलों के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, शासन प्रक्रिया, नीतियों, अधिकारों, दायित्वों और जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी विस्तार से देंगे।

दरअसल, हाल ही में कुछ अध्यक्षों द्वारा पदभार ग्रहण के दौरान निकाली गई वाहन रैलियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में बीजेपी नेतृत्व की नाराजगी भी सामने आई थी।

  • bhopal-mp-nigam-mandal-chairman-training-cm-mohan-yadav-rules-responsibilities
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना