गुना: स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये की नशीली सामग्री बरामद

गुना/ गौरव शर्मा: पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्‍करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीबन 01 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।

अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर उसे बेचने की फिराक में

आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बमूरिया रोड तिराहे की पुलिया के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर उसे बेचने की फिराक में खडा हुआ है । इस सूचना के मिलते ही आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति खडा मिला, जिसे पुलिस फोर्स द्वारा भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ पर उसने अपना नाम शाजिद उर्फ भईया पुत्र अनवर खां उम्र 25 साल निवासी घोसी मोहल्ला आरोन का बताया। मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 9.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 01 लाख रुपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 141/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

विशेष योगदान रहा

नशे के विरूद्ध पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, सउनि राजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक  जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक इरशाद खान, प्रधान आरक्षक जितेनद्र पाल, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक वृत्त कुमार यादव, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक प्रताप मौर्य, आरक्षक दिलीप अजनार एवं महिला आरक्षक आकांक्षा त्यागी का विशेष योगदान रहा है

  • guna-smack-smuggler-arrest-ndps-case-aron-police-action-one-lakh-drug-seizure
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना