भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक ‘सर्जरी’; अतिक्रमण और स्वास्थ्य विभाग के 15 अधिकारियों के तबादले

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को प्रशासनिक सर्जरी करते हुए स्वास्थ्य और अतिक्रमण विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। नगर निगम आयुक्त के अनुमोदन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों को बदल हैं। इस प्राशसनिक फेरबदल में सबसे बड़ा प्रहार भोपाल के अतिक्रमण दस्ते पर किया गया है। भोपाल नगर निगम के विधानसभा क्षेत्रों के समीकरणों को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर ये नई तैनातियां की गई हैं।

सात अतिक्रमणअधिकारियों की नई तैनाती

भोपाल शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती बढ़ाने के लिए नगर निगम ने सात अधिकारियों को नई कमान सौंपी है। सृष्टि भदौरिया को मध्य विधानसभा से हटाकर हुजूर विधानसभा क्षेत्र, शैलेंद्र सिंह भदौरिया को गोविंदपुरा और दक्षिण-पश्चिम का प्रभार दिया है। रविंद्र यादव को मध्य विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी पर तैनात किया है। शुभम गौर को सहायक अतिक्रमण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा महेश गौहर को उत्तर विधानसभा और बलवीर मलिक को नरेला क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। नासिर खां को मुख्यालय के साथ-साथ शाम के समय चलने वाले अतिक्रमण निरोधक अमले और कोर्ट केस की चालानी कार्यवाही का जिम्मा सौंपा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के 8 सहायक अधिकारियों के जोन बदले गए

भोपाल शहर के स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य विभाग ने “स्वच्छ सर्वेक्षण-2025” को देखते हुए भोपाल नगर निगम ने स्वास्थ्य शाखा में भी आठ सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों (एएचओ) के जोन बदले हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी अरविंद चौधरी को जोन-8 भेजा गया है। जबकि गोविंदपुरा विधानसभा के प्रभारी सहायक अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग को अब जोन-1 की सफाई व्यवस्था देखेंगे। केंद्रीय भंडार शाखा में तैनात जितेंद्र शर्मा को जोन-9 का प्रभार दिया है। वासुदेव उदेनिया को जोन-10 और अमन पाल को जोन-11 की जिम्मेदारी मिली है। जोन 19 के प्रभारी एएचओ रमाकांत यादव को जोन-18 में पोस्ट किया है। वही जोन 18 के प्रभारी एएचओ मधुसूदन तिवारी को जोन-19 और विशाल माहेश्वरी को जोन-21 में पदस्थ किया गया है।

  • bhopal-municipal-corporation-15-officers-transfer-encroachment-health-department
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना