
भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्र-छात्राओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है। वर्षों से लंबित परीक्षाओं, रुके परिणाम और रजिस्ट्रेशन में देरी से परेशान सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि चार साल में पूरा होने वाला नर्सिंग कोर्स अब छह से सात साल तक खिंच गया है।
परीक्षाएं और रिजल्ट नहीं होने से छात्र परेशान
प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुताबिक लंबे समय से उनकी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पा रही हैं। कई परीक्षाओं के परिणाम भी अटके हुए हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी के कारण छात्र आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
छात्रों का कहना है कि लगातार इंतजार के कारण उनका महत्वपूर्ण समय बर्बाद हो रहा है। चार साल का कोर्स पूरा करने में छह से सात साल लगने की स्थिति ने उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
छात्रों ने सरकार और संबंधित विभाग से लंबित परीक्षाएं कराने, परिणाम जारी करने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यदि जल्द कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।
यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन
- bhopal-nursing-students-protest-pending-exams-results-registration








