इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

इंदौर।आदि मिश्रा| छात्रसंघ चुनाव से पहले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) में माहौल गरमा गया है। IPS अकादमी के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस अब प्रदर्शन में शामिल छात्रों की पहचान कर रही है। जानकारी के मुताबिक करीब 10 छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

छात्रों के प्रदर्शन और परिसर में गेट तोड़कर प्रवेश करने की घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। छात्रसंघ चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चुनाव से पहले हुए इस हंगामे ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि अगर चुनाव से पहले ही विश्वविद्यालय का माहौल इतना गर्म हो गया है, तो चुनाव के दौरान स्थिति कैसी रहेगी?

यह भी पढ़े: भोपाल में नर्सिंग छात्राओं का प्रदर्शन, परीक्षाएं और रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग

 

  • davv-student-union-election-ips-academy-students-protest-indore
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

सदर्न जोनल काउंसिल की 31वीं बैठक आज, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; चेन्नई में CM विजय से मिले

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में कार से निकले शिवराज सिंह चौहान, लोगों ने कहा- ‘मामा आपकी जरूरत है’

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

भोपाल में गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप

जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, पुलिस कार्रवाई को लेकर लगाए गंभीर आरोप