भोपाल में 27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आजाद पार्टी का धरना, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर आजाद पार्टी की ओर से ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धरने का नेतृत्व दामोदर यादव कर रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग को अब तक 27 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है।

27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई। दामोदर यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है और सरकार को इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।

धरने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी भी की। बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन के चलते राजनीतिक गतिविधि तेज रही।

मुख्यमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम

दामोदर यादव ने बताया कि ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी मुलाकात की जाएगी। इस दौरान सरकार के सामने 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग प्रमुखता से रखी जाएगी।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे मांग पूरी होने तक इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।

यह भी पढ़े: लखनऊ के डॉन बॉस्को चिल्ड्रन होम से दो नाबालिग छात्र फरार, मचा हड़कंप

 

 

  • bhopal-obc-27-percent-reservation-azad-party-protest
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: क्राइम ब्रांच पहुंचें सौरभ दास और आशुतोष रांका

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले…

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार