भोपाल में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष होंगे शामिल

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल में 14 अगस्त को देशभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। हुजूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी शामिल होंगे।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ यात्रा के प्रारंभ स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रा के रूट, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

बारिश को देखते हुए दिए जरूरी निर्देश

मानसून को देखते हुए यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन को बारिश की स्थिति में यात्रियों और आम नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया।

लाखों लोगों के शामिल होने का दावा

विधायक रामेश्वर शर्मा ने दावा किया कि इस बार की तिरंगा यात्रा अब तक की सबसे भव्य यात्रा होगी। उनके अनुसार, यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक शामिल होंगे और पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

 
  • bhopal-tiranga-yatra-august-14-cm-mohan-yadav-hemant-khandelwal
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना