भाजपा बैठक पर उमंग सिंघार का निशाना, बोले- हार के बाद खलबली

भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की मौजूदगी में हुई भाजपा की अहम बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा। उन्होंने दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा में खलबली मचने का दावा किया।

दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा पर हमला

उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के भीतर सवाल उठ रहे हैं। उनके मुताबिक पार्टी में नेता हार की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालने में लगे हैं।

सिंघार ने भाजपा की बैठक को इसी राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी को अब अपनी रणनीति पर विचार करना पड़ रहा है।

ABVP प्रदर्शन को लेकर भी साधा निशाना

डीपीआई कार्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद को अब युवाओं और शिक्षकों की समस्याओं की याद आ रही है।

सिंघार ने दावा किया कि भाजपा सरकार के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और ग्राम पंचायतों के कंप्यूटर ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हजारों पद अब भी होल्ड पर हैं।

शक्कर की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने वाली नीतियों का असर चीनी की कीमतों पर पड़ रहा है।

सिंघार ने कहा कि रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान मिठाइयों की कीमत बढ़ने से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

यह भी पढ़े: इंदौर: DAVV में छात्रसंघ चुनाव से पहले हंगामा, IPS अकादमी के छात्रों का प्रदर्शन

 

  • bhopal-umang-singhar-targets-bjp-meeting-datia-bypoll-sugar-prices
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय

कांग्रेस कार्यसमिति की 4 घंटे चली मैराथन बैठक समाप्त: खरगे, राहुल, सोनिया व 4 मुख्यमंत्रियों समेत 88 दिग्गज नेता हुए शामिल, 33 ने रखी राय