बीना में बैठक कर कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति: दिल्ली में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी

बीना/ मनीष कुमार चौबे: आगामी 23 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह और कार्यकर्ता ट्रेनिंग सम्मेलन को लेकर बीना में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष बीडी पटेल ने की। इस दौरान दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के साथ ही यात्रा, आवास और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

‘कांग्रेस की रीढ़ है सेवादल’

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बीडी पटेल ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी की रीढ़ है और विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ता हमेशा संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े: http://दतिया उपचुनाव में किन्नर अखाड़े की एंट्री, महामंडलेश्वर संजना सिंह ने ठोका चुनावी दावा

बीना के कार्यकर्ता हमेशा आगे रहे: इंदर सिंह यादव

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर सिंह यादव ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी ने कोई बड़ा आह्वान किया है, बीना के कार्यकर्ताओं ने हमेशा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि इस बार भी कार्यकर्ता पूरी ताकत, अनुशासन और उत्साह के साथ दिल्ली के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।

दिल्ली जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तैयार

शहर सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय ने राष्ट्रीय कार्यक्रम की रूपरेखा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बैठक में 23 जुलाई को दिल्ली जाने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई। इसके साथ ही आने-जाने, ठहरने और भोजन पानी की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

बैठक का संचालन कांग्रेस सेवादल बीना अध्यक्ष ओम प्रकाश पासु ने किया। इस दौरान अशोक परिहार, कमलेश सिंघई, विक्रांत गोलंदाज, शहजाद हुसैन, बलराम अहिरवार, सुखलाल अहिरवार, आनंद पटेल, केदार पटेल, कल्याण प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह और ट्रेनिंग सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

  • bina-sagar-congress-sevadal-meeting-delhi-national-conference-preparation
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना