बुरहानपुर: हिवरापुर में शनि जयंती पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसादी का लाभ

बुरहानपुर: नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिवरापुर में शनि जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। शनि जयंती के अवसर पर स्वयंभू शनि देव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। पूरे मंदिर परिसर में “जय शनिदेव” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

अखिल महाराज ने बताया कि ग्राम हिवरापुर में विराजित शनि देव की प्रतिमा स्वयंभू है और इसकी मान्यता शनि सिंगनापुर की तरह मानी जाती है। उन्होंने कहा कि सूर्य देव के दो पुत्र शनि देव और यम देवता तथा दो पुत्रियां यमुना और भद्रा हैं। शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और इंसान को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अच्छे कर्म का फल सदैव अच्छा ही मिलता है। शनि जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

रतन सिंह राठौड़ (हिन्दा सेठ) ने बताया कि डाभीयाखेड़ा एवं आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। मंदिर के सेवक निम्बा पाटिल ने जानकारी देते हुए कहा कि जनसहयोग से मंदिर में भंडारा और अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न होते हैं तथा दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर प्रसादी का लाभ लेते हैं। वर्तमान में मंदिर निर्माण कार्य भी जारी है। मंदिर समिति और सेवकों ने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। शनि जयंती पर पूरे हिवरापुर गांव में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला तथा देर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना जारी रहा।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का निगम पर हल्लाबोल, मटका फोड़ प्रदर्शन; 8 दिन में सुधार नहीं तो ‘बुरहानपुर बंद’ की चेतावनी

  • buharanpur-hivarapur-shani-jayanti-burhanpur-shraddhaluon-ki-bheed-bhandara-pooja-archana
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई