बुरहानपुर के जंगल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, देशी पिस्टल और निर्माण उपकरण जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर/राजू सिंह राठौड़: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खकनार और नेपानगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम पाचोरी के जंगल में दबिश देकर अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जंगल में चल रही इस अवैध फैक्ट्री से पुलिस ने देशी पिस्टल, राउंड, धारदार हथियारों के साथ-साथ हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बरामद सामान में अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, बैरल, ग्राइंडर मशीन और ड्रिल मशीन शामिल हैं।पुलिस जांच में सामने आया है कि यह स्थान लंबे समय से अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने का केंद्र बना हुआ था, जहां से एक संगठित नेटवर्क के जरिए तस्करी की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और इस कार्रवाई को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: आंधी-तूफान से बर्बाद हुई केला फसल का सांसद-विधायक ने लिया जायजा, किसान चौपाल लगाकर दिया हर संभव मदद का भरोसा

 

  • burhanpur-jungle-illegal-weapon-factory-busted-khaknar-nepanagar-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना