सुरई वन क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत, 35 हजार पौधे रोपे जाएंगे, कलेक्टर-एसपी ने किया शुभारंभ

रायसेन: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा परिक्षेत्र पूर्व रायसेन के ग्राम सुरई से लगे वन क्षेत्र में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने पौधारोपण कर किया।

जानकारी के अनुसार सुरई वन क्षेत्र में लगभग 35 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कुल 35 हजार पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 17,500 सागौन और 17,500 मिश्रित प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं और वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं को देखते हुए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने परिजनों की स्मृति या विशेष अवसरों पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए और लगाए गए पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना चाहिए।इस अवसर पर अन्य जिला अधिकारियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में भाग लिया।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कृषि रोडमैप पर बैठक, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

  • surai-forest-raisen-ek-ped-maa-ke-naam-35000-saplings-plantation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना