बुरहानपुर में हथियार तस्करी का खुलासा, जंगल से 13 देशी पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त

बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, खरीद फरोख्त और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खकनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जंगल में पेड़ के नीचे बैठे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, एक खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 4.72 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर जंगल में घेराबंदी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि 9 अगस्त 2026 को खकनार थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साईबाबा स्कूल के पीछे जंगल में एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठा है और उसके पास अवैध हथियार हैं।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध युवक को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शक्तिसिंह पिता बादलसिंह पटवा, उम्र 23 वर्ष, निवासी औझर नागलवाड़ी, जिला बड़वानी के रूप में हुई।

13 देशी पिस्टल और 45 कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.72 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। मोटरसाइकिल की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों और वाहन समेत जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4.72 लाख रुपये है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पूछताछ जारी

खकनार थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 377/2026 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस उससे अवैध हथियारों के स्रोत और उनकी संभावित सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इन्हें आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

एक साल में 47 देशी पिस्टल जब्त

एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि खकनार पुलिस ने पिछले एक वर्ष में अवैध हथियारों से जुड़े 12 प्रकरणों में कार्रवाई की है। इन मामलों में पुलिस ने कुल 47 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, 6 मैगजीन और 45 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी और खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में निरीक्षक अभिषेक जाधव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक पवन देशमुख, प्रधान आरक्षक सतीश सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक अजय अजनारे और प्रधान आरक्षक चालक रुपेश शर्मा सहित आरक्षक विजेन्द्र देवल्ये, कैलाश मोरे, सुनील धुर्वे, जितेन्द्र चौहान, अर्जुन कसुमरिया, रविन्द्र काजले और गोविन्दा मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
 
  • burhanpur-khaknar-police-arms-smuggler-arrested-13-country-made-pistols-45-cartridges-seized
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना