
रतलाम: सायबर अपराधों पर नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत देने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में सभी थानों को सायबर फ्रॉड मामलों में तुरंत कार्रवाई करने और ठगी गई राशि जल्द होल्ड कर वापस दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस पहल के तहत हर थाने में प्रशिक्षित “सायबर योद्धा” तैनात किए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही तकनीकी सहायता देते हैं। ₹1 लाख से अधिक की ठगी पर तुरंत ई-एफआईआर दर्ज की जा रही है। अब तक 16 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब ₹49.70 लाख की राशि होल्ड कराई गई है, जिसमें से ₹19.58 लाख पीड़ितों को वापस भी दिलाई जा चुकी है। इस दौरान 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 168 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़े – रतलाम में ट्रैफिक मित्रों का सम्मान, एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया हौसला
- ratlam-police-crackdown-cyber-crime-victims-relief









Comments are closed.