‘साहब मैं जिंदा हूं’: जिंदा बेटी ने खोली पुलिस की पोल, महाराष्ट्र पुलिस ने जिसे मृत मानकर पिता-भाई को भेजा जेल, वह बुरहानपुर में मिली जीवित

बुरहानपुर : खकनार थाना क्षेत्र के खड़की गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक लापता युवती को मृत मानकर हत्या का केस दर्ज कर दिया गया और उसके ही पिता व भाई को जेल भेज दिया गया, जबकि अब वही युवती जिंदा मिल गई है। शिवानी कलमेकर अप्रैल माह में अरुण नामक युवक के साथ लापता हो गई थी। परिजनों ने 1 मई को खकनार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी दौरान महाराष्ट्र के जलगांव जामोद क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का सिर कटा और जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी थी। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने बिना डीएनए जांच और ठोस पहचान के उस शव को शिवानी मान लिया और उसी आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में शिवानी के पिता बापूराम कलमेकर और भाई अजय को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेकिन मामला तब पूरी तरह बदल गया जब हाल ही में शिवानी खुद सामने आ गई। उसने पुलिस के सामने बयान देते हुए कहा कि वह जिंदा है और उसके पिता तथा भाई निर्दोष हैं। शिवानी ने स्पष्ट अपील की कि दोनों को तुरंत रिहा किया जाए क्योंकि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने भी पुष्टि की है कि लापता युवती को दस्तयाब कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि बिना पुख्ता पहचान के हत्या का केस दर्ज करना और परिजनों को जेल भेजना गंभीर लापरवाही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो अज्ञात शव मिला था, उसकी असली पहचान क्या थी। वहीं, निर्दोष पिता और भाई को जेल में बिताए गए दिनों का जिम्मेदार कौन होगा, यह भी जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल मामला दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय और पुनः जांच की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर हाईवे लूट का खुलासा: ट्रक के पुराने मालिक ने साथियों संग रची थी 3 लाख की लूट

 
 
  • burhanpur-shivani-kalmeaker-live-found-wrong-murder-case-police-controversy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना