कलेक्टर मृणाल मीणा का बड़ा एक्शन: 796 नामांतरण-बंटवारे लंबित, 3 तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस

छतरपुर: जिले में तीन माह से अधिक समय से लंबित अविवादित नामांतरण और बंटवारे के प्रकरणों को लेकर कलेक्टर मृणाल मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में मामले निर्धारित समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए छतरपुर नगर, छतरपुर ग्रामीण और नौगांव तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

समीक्षा के दौरान सामने आया कि छतरपुर नगर तहसील में 432, नौगांव तहसील में 266 और छतरपुर ग्रामीण तहसील में 98 अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरण तीन माह से अधिक समय से लंबित हैं। इस तरह तीनों तहसीलों में कुल 796 प्रकरण लंबे समय से लंबित पाए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी की भी समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के तहत दर्ज प्रकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की। खराब प्रदर्शन करने वाले संबंधित सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ और तहसीलदारों के विरुद्ध भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने और शासन की सेवाओं का लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

राजस्व न्यायालयों में CCTV से होगी निगरानी

कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने एडीएम को राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा है। सीसीटीवी निगरानी का उद्देश्य राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के निराकरण की स्थिति पर प्रभावी नजर रखना है। कलेक्टर के सख्त रुख के बाद अब लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की उम्मीद बढ़ी है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी तेज होने के संकेत हैं।

ये भी पढ़े – केन-बेतवा लिंक परियोजना के 59 प्रभावितों को 7.37 करोड़ की राशि स्वीकृत, 62 हितग्राहियों को मिलेगा 7.53 करोड़ से अधिक का लाभ

 

  • chhatarpur-collector-mrinal-meena-796-pending-namantar-bantwara-3-tehsildar-show-cause-notice
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना