धसान नदी का बढ़ सकता है जलस्तर, छतरपुर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

छतरपुर: नगर पालिका परिषद की सीएमओ माधुरी शर्मा ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार पचेर घाट स्थित धसान नदी का जलस्तर लगातार कम होने से शहर की पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रही है। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा टीकमगढ़ स्थित बान-सुजारा बांध से पानी छोड़ा जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि बांध से छोड़ा गया पानी मंगलवार शाम लगभग 6 बजे से 8 बजे के बीच पचेर घाट पहुंच सकता है। अधिकारियों के मुताबिक पानी आने के बाद धसान नदी का जलस्तर करीब 2 फीट तक बढ़ने की संभावना है। संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों से नदी, घाट और आसपास के क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों को नदी किनारे न जाने देने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो।

प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। नागरिकों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: गर्मी में बिजली कटौती पर सख्त हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल, कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश

 
 
  • chhatarpur-dhasan-river-water-level-alert-pacher-ghat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर