स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज: जिला पंचायत CEO ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

छतरपुर/ अमित अवस्थी: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और साफ सफाई से लेकर परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एलईडी स्क्रीन और सुरक्षा व्यवस्था तक सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यालयों में आकर्षक रोशनी करने के भी निर्देश जारी किए गए।

विस्तार:

सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने की। इस दौरान अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, सीएसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त का जिला स्तरीय समारोह छतरपुर परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे, परेड की सलामी लेंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हर व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, मंच पर बैठक व्यवस्था, परेड ग्राउंड के समतलीकरण और आकर्षक सजावट पर विशेष ध्यान देने को कहा।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां, परेड की नियमित रिहर्सल, वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन, समारोह के लाइव प्रसारण के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था तथा पुलिस बैंड की प्रस्तुति जैसी व्यवस्थाओं को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

13 से 15 अगस्त तक सरकारी कार्यालयों में होगी आकर्षक रोशनी

बैठक में सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है। इसे गरिमामय और भव्य रूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल और उत्सव की झलक दिखाई दे।

समन्वय से सफल होगा राष्ट्रीय पर्व

बैठक के अंत में अधिकारियों से कहा गया कि समारोह के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और यादगार बन सके।

यह भी पढ़े: दिग्विजय सिंह ने दतिया की जनता का जताया आभार, नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को दी बधाई

 
  • chhatarpur-independence-day-2026-preparation-review-meeting-ceo-zila-panchayat
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना