
भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार के बाद संगठन के भीतर समीक्षा और मंथन का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनावी हार की समीक्षा के बीच दतिया जिला कार्यकारिणी को भंग किए जाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व भाजपा प्रत्याशी
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान कथित भीतरघात और संगठन से जुड़ी कुछ शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत साक्ष्य सौंपने का दावा
सूत्रों का दावा है कि आशुतोष तिवारी ने अपनी शिकायतों के समर्थन में ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित कुछ अन्य दस्तावेज और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संगठनात्मक फैसलों पर नजर
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर हुई चर्चा में दतिया उपचुनाव में हार के कारणों और चुनावी फीडबैक पर विस्तार से मंथन हुआ। अब सभी की नजर इस बात पर है कि समीक्षा के बाद भाजपा नेतृत्व संगठनात्मक स्तर पर क्या निर्णय लेता है।
यह भी पढ़े: महाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता नुक्कड़ सभा: नागरिकों ने लिया स्वच्छ खुरई का संकल्प
- bjp-reviews-datia-bypoll-defeat-district-unit-revamp-discussions-intensify










