छतरपुर MCX कारोबारी आत्महत्या मामला: 6 कारोबारियों पर FIR, जांच में अन्य नाम जुड़ने की संभावना

छतरपुर: जिले में एमसीएक्स कारोबार से जुड़े कर्ज और दबाव के चलते कारोबारी राजेश अग्रवाल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले में छह कारोबारियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने जिन लोगों पर मामला दर्ज किया है, उनमें रोहित उर्फ छोटू पटेरिया, अनवर खान, शरद अग्रवाल, सुरेश नगरिया, मुलु उर्फ दीपक अग्रवाल और हमीद उर्फ कल्लू कलई के नाम शामिल हैं। इन सभी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, धमकाने और आईटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए थाने में भी रखा है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस प्रकरण में और भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – छतरपुर SP ऑफिस के बाहर सनसनीखेज वारदात: आवेदन देने आए युवक ने हाथ की नस काटी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

  • chhatarpur-mcx-trader-suicide-case-six-booked-under-abetment-cyber-and-intimidation-charges
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

    सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

    आगे पढ़ें
    राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

    डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया