छतरपुर के मातौल गांव में फायरिंग, महिला के पेट में गोली लगने से हालत गंभीर, आरोपी फरार

छतरपुर: नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मातौल में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार सुबह लगभग 10 बजे भूसे पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुए विवाद में महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में छोटे बच्चों को गर्मी से राहत, कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

महिला सुमन तिवारी (42) ने घर के बाहर रखे भूसे पर बाइक चढ़ाने का विरोध किया, जिस पर गांव के ही रमाकांत तिवारी द्वारा कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग की गई। आरोप है कि इस दौरान 2 से 3 राउंड गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली महिला के पेट में लग गई।घटना के बाद आरोपी रमाकांत तिवारी अपने साथियों उमाकांत और पप्पू तिवारी के साथ मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने आरोपी पर आरोप लगाया की जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी। घायल महिला को पहले नौगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के बाद ही गोली की स्थिति की पुष्टि हो सकेगी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़े – छतरपुर: चंदला पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 630 ग्राम गांजा बरामद

  • chhatarpur-naugaon-maf-incident-woman-shot-firing-dispute-mataul-village
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना