साल पुराने मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में छतरपुर पुलिस को सफलता

छतरपुर: जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “न्याय पथ अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2019 के मारपीट एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम से जुड़े एक प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र में वर्ष 2019 में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी सलमान खान पिता रमजान खान, निवासी संकटमोचन पहाड़िया, छतरपुर के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। “न्याय पथ अभियान” के तहत पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में बेसमेंट निर्माण पर उठे सवाल, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार “न्याय पथ अभियान” का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण में सहयोग करना है। अभियान के तहत जिलेभर में ऐसे आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है, जो लंबे समय से न्यायालय के वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बच रहे हैं। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय एवं थाना सिविल लाइन पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस का कहना है कि जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुराने लंबित मामलों के निस्तारण के लिए “न्याय पथ अभियान” आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध इसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाएगी।

ये भी पढ़े – 17 और 16 साल पुराने चोरी के मामलों का ₹32 हजार का इनामी वारंटी गिरफ्तार, छतरपुर पुलिस की ‘न्याय पथ अभियान’ में बड़ी सफलता

  • chhatarpur-police-arrests-seven-year-old-sc-st-case-warrantee-under-nyay-path-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना