क्रोध प्रबंधन और नशे से बचाव पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन और चरित्र निर्माण का दिया संदेश

छतरपुर: मध्य प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ दैनिक जीवन, चरित्र निर्माण और स्वस्थ मानसिकता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय हाई स्कूल बारी, जिला छतरपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय क्रोध प्रबंधन, नशे से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजसेवी संतोष गंगेले कर्मयोगी नौगांव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा ने की।

संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने तथा राष्ट्र और देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को क्रोध पर नियंत्रण रखने, नशे से दूर रहने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रमुख वक्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर शक्ति मिशन जैसे अभियान चला रही है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मिश्रा ने संगोष्ठी में शासन की शिक्षा नीति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक उमेश त्रिवेदी, मनोज चौरसिया, धर्मेंद्र अहिरवार और श्रीमती अलका खरे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को क्रोध पर नियंत्रण, नशे से दूरी, यातायात नियमों के पालन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़े –  छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा आकांक्षी जिला और ब्लॉक के इंडिकेटर्स में तेजी लाने के दिशा निर्देश

 

  • chhatarpur-school-seminar-anger-management-drug-awareness-students
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP के नियमित शिक्षकों को मिलेगा डिजिटल प्रशस्ति पत्र, विभाग ने दिए निर्देश

    भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित और…

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल। धनतेरस के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल…

    You Missed

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    भोपाल की हवा हुई खराब, धनतेरस के बाद AQI 197 तक पहुंचा

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    जबलपुर में भीषण आग, 50 से ज्यादा परिवारों की गृहस्थी खाक

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी