CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को MBA प्रवेश परीक्षा

MBA और मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। कॉमन एडमिशन टेस्ट CAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी। वहीं देश की प्रमुख मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षाओं में शामिल CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

CAT 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन तीन सत्रों में कंप्यूटर आधारित माध्यम से किया जाएगा। 

IIM समेत प्रमुख संस्थानों में प्रवेश का मौका

CAT स्कोर के आधार पर भारतीय प्रबंधन संस्थानों IIMs समेत देश के कई प्रमुख बिजनेस स्कूलों में MBA और अन्य प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। CAT 2026 का आयोजन IIM इंदौर द्वारा किया जाएगा।

स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी कर सकेंगे आवेदन

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थी और डिग्री की आवश्यक शर्तें पूरी कर परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र होंगे।

उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और नोटिफिकेशन  CAT 2026 Official Website   पर देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

  • CAT 2026 Registration From August 3 Exam On November 29
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

छतरपुर के प्राचीन मंदिर से कलश चोरी, 8 दिन बाद भी सुराग नहीं; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी

छतरपुर।अमित अवस्थी| जिले के ग्राम बगौता स्थित प्राचीन मोहन…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया